G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोराई ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए सप्ताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बरई गाँव निवासी ब्रजलाल का 23 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार व दिनेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। जब उनकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कोराई ब्रिज के ऊपर पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत धीरज कुमार को मृत घोषित करते हुए घायल राकेश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share