G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर अधेड़ घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भवानी सिंह का पुरवा गांव निवासी स्व. बच्ची लाल कुशवाहा का 55 वर्षीय पुत्र शिव गोपाल उसके साथ गांव निवासी शिव बली कुशवाहा व पपरेदा निवासी बोलई तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के समीप पहुंची तो चलती बाइक से गिरकर शिव गोपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको तुरन्त इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share