उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शीर मवई गाँव मे निर्माणधीन मकान की सटरिंग खोलते समय मजदूर छत से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीर मवई गाँव निवासी भोला राम का 24 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार निर्माणधीन मकान की सटरिंग खोल रहा था।

तभी वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया तो उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By