उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सवंत गाँव में रोड़ पार कर रहे बृद्ध को बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध रोड पर गिरकर घायल जो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सवंत गाँव निवासी स्व. जगन्नाथ का 60 वर्षीय पुत्र फूल चंद की गाँव मे दुकान है। वह दुकान के सामने रोड पार कर पेशाब करने गया था। वहाँ से वापस दुकान पर आने के लिए रोड पार कर रहा था तभी रोड से निकले बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से बृद्ध फूल चंद घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!