G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार की पुत्री प्रियांशी जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। बच्ची को लगातार बुखार आने के कारण बच्ची को रक्त की कमी हो गयी जिस कारण बच्ची को डॉक्टर ने 100 एम एल A B पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। बच्ची के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम है लेकिन किसी का ब्लड बच्ची ब्लड से मैच नही किया। जिसके चलते बच्ची के पिता शिव कुमार काफी परेशान थे। तभी बच्ची के पिता को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ।

उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए रात केस की जांच की उसके बाद केस की जानकारी टीम के सदस्य राज अग्रहरि जो सदर कोतवाली क्षेत्र के झाऊपुर पुलिया राधानगर के निवासी है। उनसे साझा की राज अग्रहरि ने कहा मेरा रक्त समूह A B पॉजिटिव है। राज अग्रहरि तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रात करीब 10:45 बजे ब्लड बैंक में पहुच कर अपना A B पॉजिटिव रक्त को रक्तदान किया। टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए बच्ची के पिता ने जिला अस्पताल में एडमिट डायलिसिस मरीज को A पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी मरीज के लिए A पॉजिटिव जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान किया। टीम से गुरमीत सिंह, अलोक वर्मा, बबलू व ब्लड बैंक से प्रवीण प्रसून, कुलदीप, संतोष, अजय व कमला प्रसाद उपस्थित रहे।

By

Share
Share