उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलादादपुर गाँव निवासी स्व. मुस्ताक अहमद का 35 वर्षीय पुत्र गुफरान बाइक पर सवार होकर एनएच 2 पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप किसी काम से गया था।

तभी रोड से निकले चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गुफरान घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share