उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कैच मोड़ पर चार पहिया वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के जोरावरपुर गाँव निवासी स्व. राम मनोहर का 50 वर्षीय पुत्र राम भवन पाल बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने घर से निकला था। जब वह कौशाम्बी जनपद और फतेहपुर बॉडर के बीच कैच मोड़ पर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन युपी 62 सीएम 9700 ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के दामाद गोविंद उर्फ पिंटू पाल ने घटना की जानकारी दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!