उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गाँव गाँव की रेलवे क्रासिंग के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दो लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के लढ़ौलीपुर गाँव निवासी चंद्रपाल का 30 वर्षीय पुत्र रिंकू व गाँव निवासी भिक्खु का 27 वर्षीय पुत्र ओम कुमार दोनों गाँव से बाइक पर सवार होकर राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गाँव में सरकारी बन रही पानी की टंकी में मजदूरी करने आये थे। शाम को छुट्टी होने पर बाइक से ही वापस घर जा रहे थे। जैसे ही रमवा रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचे तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीयों ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!