G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा एनएच 2 पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवारो में एक कि मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज, शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदारीपुर मजरे कांधी गाँव निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता का 45 वर्षीय पुत्र दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू व गाँव निवासी राम शरण का 26 वर्षीय पुत्र जगनायक दोनों बाइक पर सवार होकर कानपुर जनपद जा रहे थे।

जब उनकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर चौडगरा पहुंची तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मरते हुए निकल गया। जिसमें दिनेश चंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी जगनायक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए भेज मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक बाइक से कानपुर में रहने वाली अपनी बहन लक्ष्मी देवी के घर जा रहा था। जब चौडगरा पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मरते हुए निकल गया। जिसमे दिनेश की मौत हो गई वही जगनायक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक खेती किसानी के साथ एक छोटी से गुमती में दुकान किए हुए था। उसके एक लड़का और एक लड़की है मौत की खबर जब घर पहुंची तो मृतक की पत्नी शीला देवी और बच्चो का जब से रोरोकर हाल बेहाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share