G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गाँव के समीप लोडर ने बृद्धा को टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गाँव निवासी स्व राम सिंह की 70 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी को गाँव के समीप लोडर ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share