उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित नहर पटरी एक अज्ञात महिला के पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवा दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित नहर की पटरी पर अज्ञात लगभग 40 वर्षीय महिला मिली को स्थानीयों ने पड़ा हुआ देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला को अस्पताल भेजने के लिए सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन किया तो मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स नम्बर UP 32 NA 9157 एमटी अनुज भारती के साथ पुलिस ने एक महिला कॉन्सटेबल को अज्ञात महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। महिला कौन है कहा कि रहने वाली है वह अपना नाम पता कुछ सही तरह से बता नही पा रही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share