G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के समीप ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गाँव निवासी यूसुफ खां का 22 वर्षीय पुत्र शुऐब खां बाइक पर सवार होकर अपने बहनोई शाहिद के घर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर रारी गाँव गया था।

जब वह बिंदकी कस्बे के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार शुऐब घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share