G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में युवती ने परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को ज़हर खाने की बात पता चली तो तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी विजय प्रकाश की 18 वर्षीय पुत्री प्रिया देवी को घर में किसी बात को लेकर परिजनों ने डाँट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका एलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share