उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बुधइयापुर मजरे कोरई गाँव में बीती शाम रेलवे लाईन पर किशोर शौचक्रिया करने गया था। उसी समय ट्रेन आ गई और किशोर की ट्रेन की चपेट मे आकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधइयापुर मजरे कोरई गाँव निवासी राजू का 14 वर्षीय पुत्र श्याम जीत बीती शाम शौचक्रिया करने रेलवे लाईन की समीप गया था। तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनो का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share