उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के हरचंद खेड़ा मजरे गंगचौली गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां आज भोर पहर एक महिला ने सास से विवाद होने के बाद अपने दो मासूम बच्चों को जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर लिया। इस हादसे में एक मासूम बेटे की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरचंद खेड़ा मजरे गंगचौली गांव निवासी विनोद पाल की 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी के दो पुत्र थे एक 12 वर्षीय अभिषेक दूसरा 8 वर्षोय आदर्श व एक 10 वर्षीय पुत्री अंशी बताया जा रहा है कि बीती रात महिला ने बड़े पुत्र अभिषेक से भैंस बांधने को कहा उसके इंकार करने पर महिला ने बड़े बेटे अभिषेक को मार पीट दिया था। अभिषेक को पीटना सास को बुरा लगा तो सास और बहू के बीच झगड़ा हो गया।

सास की बात से क्षुब्ध होकर महिला ने बड़ा फैसला ले लिया। आज सुबह भोर पहर अपने छोटे बेटे आदर्श और बेटी अंशी को गुड में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद खुद भी घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। माँ को फांसी के फंदे पर लटका देख बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों के साथ आस पड़ोस के लोग भी मौके पर दौड़कर पहुंच गए। उधर, इस बीच दोनों बच्चों की हालत भी बिगड़ गई। इस पर दोनों बच्चों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से आदर्श की हालत को नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गईं। वही थाना प्रभारी विद्या यादव ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!