उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 25.01.2026 को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हवा में गुब्बारे छोड़कर एवं दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा देश के मतदाताओं के नाम संदेश की वीडियो प्रसारित की गयी। तदुपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकारी / कर्मचारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकों को मतदाता शपथ दिलायी गयी। तदुपरान्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माई इंडिया माई वोट के अनुसार स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा जनपद स्तर पर निबन्ध, कला, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ द्वारा जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 243-खागा के बूथ लेविल अधिकारी कृष्ण औतार शर्मा, शिक्षा मित्र एवं सुपरवाइजर अंकित कुमार, लेखपाल को राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता हेतु शनी कुमार, सर्वोदय इण्टर कॉलेज, गोपालगंज, ऋषभ सोनी, ए०एस०इण्टर कॉलेज, फतेहपुर, सैज हुसैन, मुस्लिम इण्टर कॉलेज, फतेहपुर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले धर्मेन्द्र कुमार, सदाशिव इण्टर कॉलेज, रेल बाजार, आकांक्षा, विश्व भारती गर्ल्स इण्टर कॉलेज तथा हबीबा समी, नुरुल हुदा इण्टर कॉलेज,

फतेहपुर एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले इल्मा, नूरूल हुदा इंगलिश मीडियम, ऐंजल, विश्वभारती गर्ल्स इण्टर कॉलेज, तथा सूरज कुमार सदाशिव इण्टर कॉलेज, रेल बाजार को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेविल अधिकारी अंकित, कुमार, संतोष कुमार, रेखा देवी, सत्यवती, कमलादेवी, राकेश कुमार, फूलमती, शिवशंकर, गीता देवी, राजू, जय प्रकाश भास्कर, रामकृपाल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 241-अयाह शाह से एवं अकबाल सिंह, अप्रीतम तिवारी, साहीन रहमत, अल्प नारायण, मदीना बानो, ललिता देवी, नर सिंह, राधा देवी, मोहम्मद यूनूस, आशा देवी, प्रियंका तिवारी बूथ लेविल अधिकारी एवं सुपरवाइजर अजीजउददीन, अशोक श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र वर्मा, अनामिका सिंह, सत्येन्द्र कुमार, एवं ज्ञानेन्द्र कुमार 240-फतेहपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ० अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सुनील कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय दुर्गेश यादव, राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, अमरेश सिंह, तहसीलदार, सदर एवं डॉ० अनुराग श्रीवास्तव, स्वीप आइकॉन एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रांशु रस्तोगी, स्तुति शर्मा एवं राजेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी, बिन्दकी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, द्वितीय द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 06-06 बूथ लेविल अधिकारी एवं 06-06 सुपरवाइजर को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी, खागा द्वारा 10 बूथ लेविल अधिकारी एवं 08 सुपरवाइजर को सम्मानित किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share