उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पक्के तालाब के समीप सीएनजी ऑटो को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ऑटो चालक घायल हो गया घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी स्व. ननका का 40 वर्षीय पुत्र राजू सीएनजी ऑटो रिक्सा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

वह सवारी के इन्तेज़ार में सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पक्के तालाब के समीप खड़ा था। तभी चार पहिया वाहन उसके ऑटो को टक्कर मरते हुए निकल गया। जिससे ऑटो चालक राजू घायल हो गया तो उसने अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share