उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गाँव की मोड़ के समीप एनएच 2 पर बाइक सवार बृद्ध को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से बृद्ध रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनो को जानकारी हुई तो उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे बृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दानियाल गाँव निवासी स्व. देऊना का 80 वर्षीय पुत्र काली चरण के नाती आकाश ने बताया बाबा बाजार करने गए थे।

बाजार से वापस आ रहे थे तभी एनएच 2 पर कमालीपुर गाँव की मोड़ के समीप बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से बृद्ध बाबा रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहाँ डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। कानपुर जाते समय रास्ते मे उनकी मौत हो गई।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!