उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में संयुक्त समाजिक एकता मंच के माध्यम से सभी वर्ग के लोगो के साथ अधिवक्ताओं ने चुनाव आयोग से चुनाव संपन्न कराए जाने में उपयोग की जाने वाली ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए ज्ञापन दिया। ईवीएम हटाओ देश बचाओ आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए अब जिले से गांव स्तर पर टीम गठित करने के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।

ईवीएम का विरोध करने वाले वक्ताओ ने कहा की लोकसभा 2024 का चुनाव ईवीएम से न कराया जाए इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। किसी भी सूरत में ईवीएम से चुनाव न संपन्न कराया जाए इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए गांव स्तर पर भी टीम गठित की जाएगी। वक्ताओं ने इससे जुड़ने के लिए सभी से आवाहन किया।

वही पाल समाज के जिला अध्यक्ष अमित पाल ने कहा हम सभी संयुक्त समाजिक एकता मंच पर एक साथ इस मुहिम से जुड़कर काम कर रहे है। जिसमे सभी वर्ग का सहयोग मिल रहा है। भारतीय संविधान की जो मूल प्रस्तावना है निष्पक्ष और पार्दर्शीय चुनाव इस देश में हो। इसके लिए हम लोग बैलेट पेपर की माँग करते है इसके लिए बैलेट पेपर लाया जाये और ईवीएम को हटाया जाय।

वही अधिवक्ता वीरेंद्र यादव ने भी ईवीएम के विरोध में कहा डॉक्टरों ने, मास्टरों ने, कर्मचरियो ने, ब्यापारियों ने, शिक्षित वर्गों ने, किसानों ने, मजदूरों ने, आम नागरिकों ने सभी ने मिलकर प्रदर्शन कर आज ज्ञापन दिया है कि आगामी 2024 में होने वाले चुनाव में ईवीएम से चुनाव न कराया जाए।

जैसे पहले बैलेट पेपर से चुनाव होते थे उसी तरह कराए जाएं।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!