G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गाँव के समीप रोड किनारे भेंड़ चरा रहे चरवाहे को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे चरवाहा घायल हो गया तो उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुरुस्ती कला गाँव निवासी स्व. शिव चरन पाल का 55 वर्षीय पुत्र भूरा पाल थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के समीप रोड किनारे भेंड़ चरा रहा था।

तभी रोड से गुज़रे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से भूरा रोड पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पतल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share