G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप एनएच 2 पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार देवर भाभी दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे जपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के तकिया पाटन गाँव निवासी सन्त कुमार पाल का 34 वर्षीय पुत्र शिव शंकर पाल अपने बड़े भाई राम शंकर पाल की 29 वर्षीय पत्नी रोली देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव आ रहा था।

जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों देवर भाभी गम्भीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share