G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन कृषि मंडी में एक दिन पूर्व हुई मामूली कहा सुनी के बाद आज सुबह अढतियो के बीच जमकर मारपीट हो गई। गार्डों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजवा दिया। जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नवीन कृषि मंडी में सुबह समय लगभग 11बजे फतेहपुर अढतिया यूसुफ तबरेज ने अपने 5 से 6 साथियो के साथ मिलकर थरियांव गांव निवासी अढतिया गोरे मौर्या व उसके साथियों के साथ मारपीट किया। और फरार हो गये वही अढतिया गोरे मौर्या ने बताया कि एक दिन पूर्व यूसुफ से कहा सुनी हुई थी। लोगो ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। और आज उसने फतेहपुर से अपने साथियों को बुलाकर लाठी डंडो से हमला कर दिया जिसमें गोरे लाल मौर्या व रामबाबू मौर्या एवं पंचम मौर्या घायल हो गए है। और लगभग पांच लाख रुपए गोल्लक से लेकर जाने का भी आरोप लगाया है।

वही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया खागा कोतवाली क्षेत्र के नवीन कृषि मंडी मे अढतिया यूसुफ तबरेज और गोरे लाल मौर्या दोनो आढ़तीयो के बीच कल शाम 7 बजे किसानों द्वारा लाई गई मटर को खरीदने को लेकर मामूली कहा सुनी विवाद हो गया था। आज यूसुफ तबरेज़ व उसके 5 से 6 साथियो द्वारा अढतिया गोरे मौर्या व उसके यहाँ काम कर रहे लोगो के साथ मारपीट की गई है। जिसमे गोरे लाल मौर्या के पक्ष से तीन लोग घायल हो गए है। घायलों को हरदो सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर है गोरे लाल मौर्या पक्ष से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। और घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूंछताछ की जा रही है आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है मौके पर शांती ब्यवस्था कायम है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share