उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही पेट्रोल पम्प के समीप एनएच 2 पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर जनपद के रेवाना थाना क्षेत्र के दुबई ग्रथा गाँव निवासी भारत सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बाइक पर सवार होकर गाँव-गाँव फेरी कर कपड़े बेचने का काम करता है आज वह फतेहपुर जिले में कपड़े की फेरी कर रहा था।

जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही पेट्रोल पम्प केनसमीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी ट्रक ने उसको टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार मनोज कुमार घायल हो गया तो उपचार के लिए नज़दीकी हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share