Spread the love

सिराथू तहसील क्षेत्र के ककोढा गांव में जल्द बनेगा नया ब्लॉक

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कोखराज में विकास की गति बढ़ाए जाने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पहल से सिराथू तहसील क्षेत्र के ककोढा गांव में एक नया ब्लाक बनाने की पूरी तैयारी हो गई है। थाना समाधान दिवस के बाद डीएम एसपी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ ककोढा गांव पहुंचे और ब्लॉक भवन बनाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण किया है।

इस दौरान डीएम एसपी के साथ डीपीआरओ एसडीएम सिराथू तहसीलदार सिराथू ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य के साथ-साथ इलाके के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By