G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर भिटौरा रोड एकला ताल गाँव के समीप बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से खंती में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी बल्लू का 38 वर्षीय पुत्र राजू बाइक पर सवार होकर नाना के अंतिम संस्कार में सामिल होने थाना क्षेत्र के मोहनियापुर गाँव जा रहा था।

जब वह चंदीपुर भिटौरा रोड एकला ताल गाँव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार राजू खंती में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियो ने 108 एम्बुलेन्स दिया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। वही कानपुर जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share