G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकस करन गाँव के समीप ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो चालक सहित सभी सवारियां घायल हो गयीं। सभी को उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव निवासी बाबू लाल तिवारी का 62 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार तिवारी जो ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह अपना ऑटो लेकर घर से रोजी रोटी की तलाश में निकला था।

जब वह ऑटो में सवारी लेकर गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकस करन गाँव के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर ने उसके ऑटो में टक्कर मार दिया। जिसमे ऑटो चालक विनोद कुमार तिवारी, ऑटो में सवार रफीक 55 वर्ष निवासी ललौली तथा पूनम 45 वर्ष व पूनम का बेटा यश 8 निवासी गाजीपुर घायल हो गए। सभी घायलो को उपचार के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ ऑटो चालक की हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला असप्ताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share