G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर में कार के सामने अचानक बाइक सवार के आ जाने से कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शुसील कुमार गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र विमल कुमार गुप्ता और कस्बा निवासी सन्तोष कुमार गुप्ता का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार गुप्ता बीती शाम शिफ्ट डिज़ायर कार पर सवार होकर किसी काम से शहर आये थे। तभी शांती नगर के समीप कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गया।

उसको बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए स्थानियो ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर विमल कुमार गुप्ता को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के परिजन उसको किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share