उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप अज्ञात वाहन पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। निससे राहगीर की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैदरपुर इटौली गाँव निवासी लाल बहादुर पटेल का 24 वर्षीय पुत्र सूरज पटेल किसी काम से थाना क्षेत्र के सात मील के समीप पैदल जा रहा था।

तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से सूरज पटेल की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही मृतक के परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा सन्तोष ने घटना के बारे में बताया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial