उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप बाइक पर पीछे बैठा युवक चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चन्दरन का डेरा गाँव निवासी आजाद सिंह का 23 वर्षीय पुत्र शिवांशु सिंह बीती शाम किसी के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक लखनऊ बाईपास के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठा शिवांशु चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे तुरन्त उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे।

हालत में सुधार न होता देख परिजन उसको रेफर करा कानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर इलाज कराने चले गए।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share