G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गाँव निवासी एक महिला की प्रसव के बाद सन्दिग्ध मौत हो जाने पर मृतिका मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गाँव निवासी ब्रजेश उर्फ राजेश की 23 वर्षीय पत्नी शिवानी को प्रसव हुआ उसके बाद उसकी मौत हो गई। तो मृतिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के पति ने बताया 17 जनवरी को पत्नी के महिला जिला अस्पताल में प्रशव हुआ था। जसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया कानपुर पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बाँदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के कमासिन निवासी मृतिका के पिता घनश्याम ने बताया की हमारी पुत्री की शादी 5 फरवरी 2022 को बृजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद धंधा करने के लिए 3 लाख रुपए हमसे लिया था। उसके बाद बेटे ने 50 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। 25 अक्टूबर 2023 को ससुराल वालों ने बेटी को अलग कर दिया। जब बेटी की डिलवरी होनी थी तो कोई भी महिला उसके साथ अस्पताल जाने को तैयार नही थी। तब मैं अपनी पत्नी को बेटी के ससुराल छोड़कर गया था। पहले बेटी को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहाँ पैसे की वजह से बेटी को सरकारी अस्पताल लेकर आ गए। जहाँ प्रशव के बाद बेटी मौत हो गई पर इन लोगो ने हमको सूचना नही दिया। वही मृतिका के भाई ओम प्रकाश ने बताया की सही इलाज नही कराया। बहन के साथ हमारी माँ ने अस्पताल चलने की बात कही तो उसके ससुराली जन माँ को बिना बताए बहन को अपने साथ ले गए और दूसरो से मौत की जानकारी मिली।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share