G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गाँव के समीप बुज़ुर्ग महिला को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई तो घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवलान गाँव निवासी स्व. राम शवरूप की 70 वर्षीय पत्नी भगवती देवी घर से खेत जा रही थी। तभी गांव के समीप पिकप ने उसको टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से बृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पुत्र राम नरायन ने बताया की पिकप चालक माँ को टक्कर मारते हुए भाग गया था। पुलिस ने पिकप और चालक को बाँदा जनपद के काजी टोला चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share