उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के वइसा गाँव के समीप जंगल मे बीती शाम पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय युवक का पैर डाल से फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वइसा गाँव निवासी स्व. भुइयाँ दीन का 40 वर्षीय पुत्र गाँव के समीप पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रहा था।

तभी पेड़ की डाल से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन कर घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share