G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाने के समीप चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें वाहन में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंच वाया जहाँ डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छत्तीस गढ़ प्रान्त के चिरमिरी थाना क्षेत्र के बड़ी बाज़ार निवासी राम चरित का 44 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार अपनी 32 वर्षीय बहन अनिता जो कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज कराने छत्तीसगढ़ से उत्तरा खंड पतंजलि हॉस्पिटल कैंसर का इलाज कराने अपने पड़ोसी राजू के 40 वर्षीय पुत्र विकास के साथ जा रहा था और वाहन विकास चला रहा था। जब उनका वाहन थरियांव थाने के समीप पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें तीनो लोग घायल हो गए तो स्थानीय पुलिस ने सभी को वाहन से बाहर निकाल कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रथमिक उपचार के बाद अनिल कुमार व उसकी बहन अनीता को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। और विकास को भर्ती कर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। कुछ समय पश्चात विकास भी किसी प्राइवेट एम्बुलेन्स से चला गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share