G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोटवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गाँव के समीप स्थित कुँए में अधेड़ महिला का शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गाँव निवासी स्व. कल्लू लोधी की 50 वर्षीय पत्नी राम श्री का गांव के बाहर कुँए में शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पुत्र पप्पू ने बताया कि माँ के शरीर में असहनीय दर्द हुआ करता था। जिसका काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई आराम नही मिला। माँ अक्सर आत्म हत्या करने को कहा करती थी। अचानक 17 अनवरी को गायब हो गई उसके बाद 20 जनवरी को कुँए में उनका शव मिला है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share