G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बेरुई हार गाँव के समीप जंगल मे शुखी लकड़ियां पेड़ पर चढ़कर तोड़ते समय किशोर पेड़ से गिर गया। जिससे किशोर के दोनों हांथ टूट गए। परिजनों को जानकारी हूंई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेरुई हार गाँव निवासी राजू का 11 वर्षीय पुत्र सूरज ठंड से बचाव के लिए गाँव के समीप जंगल से पेड़ की शुखी लकड़ियां तोड़ने गया था। जब वह पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहा था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह पेड़ से नीचे गिर गया। जिससे सूरज के दोनों हांथ टूट गए परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त किशोर को अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share