G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मन्झुपुर गाँव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेलवारा गाँव निवासी अमर जीत का 30 वर्षीय पुत्र विनय घर से किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था।
जब वह थाना क्षेत्र के मन्झुपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे विनय घायल हो गया परिजनों को जानकारी हुई तो फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ भर्ती कर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share