G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोराई गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल जो गया। घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोराई गाँव निवासी छंगू लाल का 35 वर्षीय पुत्र बिजय पाल और गाँव निवासी अशोक कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कल्लू दोनो बाइक पर सवार होकर शहर निमंत्रण में सामिल होने आए थे।

बीती रात जब वापस घर जा रहे थे तभी बाँदा सागर रोड पर गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमे बिजय पाल ज़्यादा घायल हो गया जबकि उसका साथी कल्लू मामूली रूप से चोटिल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो सरकारी 108 एम्बुलेन्स से उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर बिजय पाल का इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share