G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव मे युवक ने परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी अजय कुमार के 26 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार को किसी बात को लेकर परिजनों ने डाँट दिया तो परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share