G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज में बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के आबू मोहम्मदपुर / बनारसी गाँव निवासी स्व. बाबू का 58 वर्षीय पुत्र भिकारी 10 जनवरी को किसी काम से सदर कोतवाली क्षेत्र आया था। तभी उसकी बाइक लोधीगंज के समीप डिवाइडर से टकरा गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा गया तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहाँ से वापस घर आ गया और घर पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share