उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गाँव के समीप दो बाइको की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। घायलो को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गाँव निवासी सिद्ध गोपाल सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रविन्द्र पाल सिंह बाइक पर सवार होकर खेत जा रहा था।
तभी सामने से तेज रफ्तार से आये दूसरी बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जसमे रविन्द्र पाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे रविन्द्र पाल सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहाँ डॉक्टर उसका उपचार कर रहे थे तभी जिला अस्पताल में हावी दलाल उसके परिजनों को समझा बुझाकर प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। वही दूसरा बाइक सवार जो मामूली रूप से चोटिल हो गया था वह नज़दीकी स्वास्थ केंद्र में अपना इलाज करा रहा है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
