उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढेरा गाँव मे घर की छत पर बंदरो का झुंड आ गया। तभी बंदरो को छत से भगाने गई महिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औढेरा गाँव निवासी राम बाबू की 46 वर्षीय पत्नी सुशमा देवी ने घर की छत पर सूखने के लिए अनाज डाला था।
तभी छत पर बन्दरो का झुंड आ गया तो सुशमा देवी बन्दरो को छत से भगाने पहुंची और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
