उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर गेस्ट हाउस के समीप चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दिया। जिससे पैदल जा रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए लेकर जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक पैगम्बरपुर गाँव निवासी राम धनी वाल्मीक का 40 वर्षीय पुत्र हीरा लाल बाल्मीक बीती रात पैदल जा रहा था।
तभी रोड से निकले चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तुरन्त उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई काली चरण ने बताया की भाई शादी में पैदात जा रहा था तभी हादशे का शिकार हो गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
