उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर स्थित भारत पेट्रोलियम के समीप पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लालौली थाना क्षेत्र के सिवरी गाँव निवासी स्व. राम किशोर शुक्ला का 45 वर्षीय पुत्र देव नारायण शुक्ला कल्यानपुर थाना क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम के समीप पैदल जा रहा था।

तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से देव नरायण गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा मृतक का भांजा जितेंद तिवारी ने बताया की मामा सौरा में प्राइवेट नौकरी करते थे। वहां से अपने घर जा रहे थे तभी हादसा हो गया जिसमे उनकी मौत हो गई है। उनके दो बेटे और दो बेटी है हादशे के बाद से सभी का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By