उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिन्दकी तहसील में जिलाधिकारी सी0 इंदुमती व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरल एवं सहज भाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशानुरूप प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

भूमि से सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर टीम भावना से भूमि विवाद के प्रकरणों का हल कराया जाये, इसमें किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये, नियमानुसार कार्यवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निराकरण हेतु क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया।

आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील – बिन्दकी में राजस्व–94, पुलिस–22, विकास–19, समाज कल्याण –06, स्वास्थ्य–02, अन्य–14 कुल–157 शिकायती पत्र शिकायतकर्ताओ से प्राप्त हुए।08 का निस्तारण अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी बिन्दकी अनिल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार सहित नायब तहसीलदार व जिलास्तरीय अधिकारियो सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By