G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गाँव मे ससुराल आये युवक ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के मोना गाँव निवासी राम पाल का 22 वर्षीय पुत्र राज वीर अपनी ससुराल आया था। जिसने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के फूफा राम प्रकाश ने बताया की भतीजे राजवीर की शादी 9 माह पूर्व हुई थी। वह लगभग 10 दिन पहले अपने घर से ससुराल आया था। उसकी सास शुदामा देवी और ससुर लालता रायबरेली जनपद के नवाबगंज थानां क्षेत्र के महेशगंज गाँव में स्थित ईंट भट्ठे में काम कर रहे है। वही उनके पास था और कल 3 फरवरी को वह खागा कोतवाली के पूराइन गांव अपनी ससुराल पहुंचा जहाँ उसकी सन्दिग्ध मौत हो गई। आज सुबह भोर पहर राजवीर के फांसी लगा कर आत्महत्या करने की जानकारी हम लोगो को मिली तो हम लोग यहां आए। शादी के बाद से शिर्फ़ दो बार बहु ससुराल गई उसके बाद से वह मायके में ही है। बहु द्वारा भतीजे की हत्या कराने का आरोप मृतक के फूफा राम प्रकाश ने लगाया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share