उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गाँव के समीप एनएच 2 पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर गाँव निवासी राम आशरे का 35 वर्षीय पुत्र राम चंद बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब वह एनएच 2 पर संग्रामपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे राम चंद घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share