उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रारा पेट्राल पम्प के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पत्नी ने मौत हो गई और पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे लेकर पति को घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र छतुवापुर गाँव निवासी स्व. श्री पाल का 48 वर्षीय पुत्र राम स्वरूप अपनी 45 वर्षीय पत्नी राधा देवी को बाइक पर सवार कर बीती शाम शहर प्रदर्शनी देखने आया था। जब वह 9 बजे रात वापस अपने घर जा रहा था। तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के रारा पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।
वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार चालक की पत्नी राधा देवी की मौत हो गई। जबकि चालक राम स्वरूप गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना राहगिरों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स व पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
