उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गाँव मे किशोर अपने घर की छत पर था। तभी छत पर बन्दरो का झुंड आ गया और किशोर पर हमलावर हो गया। किशोर बन्दरो से बचने के लिए भागा तभी वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजनो ने उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवई गाँव निवासी शिव भवन का 17 वर्षीय पुत्र अमन अपने घर की छत पर था। तभी बन्दरो का झुंड आ गया और बन्दर ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। बन्दरो से बचने के लिए अमन छत से नीचे भागा तभी हड़बड़ाहट में वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
