G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर गाँव के समीप एनएच 2 पर चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज च रहा है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मुहल्ला निवासी राम मनोहर का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र रिक्शा चालक है। थरियांव कस्बा सवारी छोड़कर वापस आ रहा था जब वह एनएच 2 पर आंबापुर गाँव के समीप पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एंबुलेंस उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share