G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाहनबाद थाना क्षेत्र के कुल्ली हार मजरे सरांय होली गाँव में एक किशोर ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुल्ली हार मजरे सरांय होली गाँव निवासी राम सागर शाहू का 15 वर्षीय पुत्र हिमांशू शाहू ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

परिजनों ने जब किशोर को फाँसी के फन्दे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक अहमदाबाद में नौकरी करता था। वहाँ 2 माह पूर्व बीमार हो गया तो गाँव वापस चला आया था।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share